हरदोई, जनवरी 8 -- गोपामऊ। नगर के बस स्टैंड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। इस कारण लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंक में लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है या फिर अन्य एटीएम और बैंक अधिकृत बीसी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। नगरवासियों का कहना है कि एटीएम से पैसा न निकलने के कारण समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रही है। खाताधारक इदरीस खान ने बताया कि वह पेंशन का पैसा निकालने एटीएम जाते हैं, लेकिन मशीन खराब होने पर उन्हें मजबूरन बैंक जाना पड़ता है। रविवार या छुट्टी के दिन जरूरत पड़ने पर तो मायूसी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। यह समस्या केवल इदरीस खान तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर और आसपास के क्षेत्र के सभी ग्राहकों को इससे परेशानी हो रही है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम खराब होने की सूचना उच्चाधिकारि...