हजारीबाग, जून 5 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ हजारीबाग अंचल का मेगा क्लस्टर मीटिंग का आयोजन होटल विनायक में किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया के झारखंड इकाई के महासचिव प्रकाश उरांव ने अधिकारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र के वर्तमान रुझानों, चुनौतियों, और अवसरों पर प्रकाश डाला, जिसने उपस्थित अधिकारियों को न केवल प्रेरित किया, बल्कि उन्हें उद्योग के बदलते परिदृश्य को गहराई से समझने में भी सहायता प्रदान की। अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष बेंजामिन मुर्मू, कोषाध्यक्ष बरुण कुमार और उप-महासचिव मनीष नारायण ने भी इस मीटिंग में विशेष रूप से भाग लिया। अंचल के सहायक महासचिव अमर कुमार ने बताया कि अधिकारियों के साथ निरंतर संवाद और सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं...