पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने पूर्णिया के जलालगढ़ में अपनी नयी शाखा का उद्घाटन किया। महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख पटना सुब्रत कुमार स्वाई ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा पूर्णिया क्षेत्र की यह 63वीं शाखा है। उद्घाटन अवसर पर अंचल प्रमुख के अलावा पूर्णिया क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख नवनीत कुमार, शाखा प्रमुख सुदीप्त सौम्य, बैंक के अन्य अधिकारीगण, व्यापारीगण एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नयी शाखा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...