लखनऊ, फरवरी 20 -- विशेष संवाददाता उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक कर्मचारी संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल 25 फरवरी को आयुक्त व निबंधक बैंक प्रशासन से मुलाकात कर सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंधन व कर्मचारी संगठनों के बीच पिछले वर्ष 15 सूत्रीय मांगों पर हुए समझौते को लागू कराने को लेकर वार्ता करेगा। इस अवसर पर समिति कर्मचारियों के उत्पीड़न व बैंक के व्यवसायिक मामलों को लेकर भी चर्चा होगी। प्रतिनिधि मंडल में बैंक के तीनों पंजीकृत कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...