सहारनपुर, फरवरी 12 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत के पांच महीने बाद एसबीआई ने मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपये के क्लेम का चैक सौंपा। गांव तिलफ़रा एनाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र वंश राणा की देहरादून में सड़क हादसे में मृत्यु के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। परिजनों को यह भी जानकारी नहीं थी कि वंश राणा के नाम बैंक से जुड़ी दुर्घटना बीमा पॉलिसी थी। केवाईसी प्रक्रिया के दौरान बैंक कर्मचारियों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद शाखा प्रबंधक गौरव कुमार ने परिवार की मदद करते हुए आवश्यक दस्तावेज पूरे कराए और बीमा कंपनी से समन्वय स्थापित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन और मुख्य प्रबंधक सचिन देव के मार्गदर्शन से दावा प्रक्रिया तेज हुई और 20 लाख रुपये की बीमा राशि परिवार के खाते में जमा करा दी गई। बीमा रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.