रुद्रपुर, फरवरी 23 -- किच्छा। बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी में वधू का जेवरात से भरा बैग कमरे में छूट गया। सीसीटीवी चैक करने पर बैग और आभूषण मिल गए, लेकिन उसमें रखा मंगलसूत्र नहीं मिला। लालपुर पुलिस चौकी इंजार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शनिवार को वर और वधू पक्ष के लोग रुद्रपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी करने के लिए आए थे। रविवार को विवाह समारोह संपन्न होने के बाद वह वापस चले गये। घर जाकर उन्हें याद आया कि वधू का आभूषण से भरा बैग बैंक्वेट हॉल के कमरे में रह गया है। आनन फानन वह वापस आए। बैग अपनी जगह पर मिल गया लेकिन उसमें रखे जेवरात नहीं मिले। बैंक्वेट हॉल के सीसीटीवी खंगालने पर उन्होंने वहां काम करने वाले एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की। जिसके बाद उन्हे जेवरात मिल गये, लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.