नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर के एक बैंक्वेट हॉल की वैलेट पार्किंग से कार चोरी हो गई। कार चोरी करने वाले पार्किंग के ठेकेदार के कर्मचारी निकले। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी नीलम कटोच रविवार की शाम विप्रो गोल चक्कर के समीप स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। कर्मचारियों ने वैलेट पार्किंग के लिए उनसे कार की चाबी ली और टोकन दे दिया। शादी समारोह के बाद महिला बाहर निकली और कर्मचारियों को टोकन देकर कार लाने के लिए कहा। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने उनकी कार पार्किंग में नहीं खड़ी की। महिला ने पार्किंग में अपनी कार देखी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के काफी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.