नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा। शहर के विभिन्न सेक्टर और सोसाइटी के बैंक्वेट हॉल में तेज आवाज में गाने बजने से लोग परेशान हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। गौर सिटी में रहने वाली रश्मि ने बताया कि छात्रों के बोर्ड परीक्षा नजदीक आ रही है। रात के समय तेज आवाज में संगीत बजने के कारण छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे। शादी समारोह में रात 10:30 बजे तक तेज आवाज में डीजे बनाने की अनुमति है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही। दिनकर पांडे ने बताया कि ज्यादातर बैंक्वेट हॉल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। कार्यक्रम के दौरान सभी वाहन सड़क पर खड़े हो रहे। इसके कारण जाम लगने की समस्या हो रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...