फतेहपुर, जनवरी 27 -- फतेहपुर। माह के चौथे शनिवार के बाद तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुले तो लेकिन पांच दिन के काम को लेकर की जाने वाली मांगो के चलते यूएफबीयू (यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन) के आह्वान पर हड़ताल कर दी गई। नतीजतन विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी बैंको में आने वाले खाताधारकों को भटकना पड़ा, जबकि हड़ताल के कारण करीब 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। पांच दिन कार्य की मांग को लेकर संगठन ने नऊवाबाग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। संगठन अध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि दशकों से चली आ रही पांच दिन के काम की मांग पर आईबीए से बैंक संगठनों का वर्ष 2023 में समझौता हो चुका है। इसके बावजूद शासन स्तर पर इसका निर्णय लंबित है, जबकि लेनदेने करने के अन्य वैकल्पिक माध्यम हैं जिनमें एटीएम, यूपीआई...