बलिया, जनवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के सभी सरकारी बैंकों में मंगलवार को हड़ताल रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन हफ्ते में पांच दिन काम, दो दिन आराम की मांग को लेकर किया गया। इसके चलते नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, जैसी सेवाएं प्रभावित रही। बैंक कर्मियों का तर्क है कि जब केंद्र सरकार के अधिकांश विभागों में हफ्ते में पांच दिन काम की व्यवस्था है, तो बैंकिंग सेक्टर को इससे बाहर क्यों रखा गया है। जिला मुख्यालय, कस्बों के साथ ही चट्टी चौराहों पर करीब 275 बैंक शाखा का संचालन होता है। नौकरी वालों के साथ ही बड़ी संख्या में किसान और कारोबारी बैंकों के ग्राहक हैं। हर दिन पैसा जमा करने और निकालने के लिए तकरीबन सभी जगहों पर सुबह से शाम तक भीड़ रहती हैं। चूंकि यह देशव्यापी आंदोलन था लिहाजा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.