मुरादाबाद, मार्च 5 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत उद्यमियों को लोन उपलब्ध कराने में तेजी लाए जाने के उद्देश्य के साथ बुधवार को बैंकों में सीएम युवा उद्यमी सप्ताह का आगाज किया गया। जिलाधिकारी अनुज सिंह की ओर से बैंकों को अभियान चलाकर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदकों के ऋण स्वीकृत करके जारी करने के निर्देश दिए गए थे। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि अब तक योजना के अंतर्ग 482 युवा उद्यमियों को ऋण की स्वीकृति दी गई है और बैंकों ने 248 आवेदकों को ऋण की धनराशि जारी कर दी है। ऋण स्वीकृति व ऋण जारी करने में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सबसे आगे दर्ज किया गया है। बैंक ने 576 आवेदनों के सापेक्ष 148 आवेदकों को ऋण स्वीकृत किए हैं व 111 लाभार्थियों को ऋण का वितरण किया है। पीएनबी ने 113 लोगों के ऋण स्वीकृत किए हैं और 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.