लखनऊ, जनवरी 27 -- पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों और अधिकारियों ने मंगलवार को हड़ताल किया। इस दौरान बैंकों में ताले लटके रहे, जिसके चलते बैंकिंग के काम से आए लोग निराश होकर लौटे। ऐशबाग में फ्लाईओवर के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर पसरा सन्नाटा दूर से ही नजर आ रहा था। इसके पास में ही स्थित यूको बैंक का बंद शटर भी बता रहा था कि आज कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं। बैंक के आसपास के दुकानदारों से पता चला कि सुबह कुछ लोग आए थे, लेकिन हड़ताल के कारण बिना काम कराए ही लौट गए। चौक निवासी सुभान खान को चेक के लेकर कुछ काम था। कहा कि बैंक आए तो पता चला कि आज बंद है। रोशन मौर्य और शिवम वर्मा ने बताया कि नया पासबुक जारी कराने आए थे। समय बर्बाद हो गया। अब बुधवार को फिर आना पड़ेगा। गोमती नगर के विभुतिखंड में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.