चित्रकूट, जनवरी 27 -- चित्रकूट। संवाददाता यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंकों में मंगलवार को हड़ताल रही। जिसकी वजह से बैंक बंद रहे। जिसके चलते करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। ग्राहक लेनदेन को लेकर परेशान रहे है। यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने 5 डे-बैंकिंग की मांग को लेकर हड़ताल करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन में रवि कुमार, प्रेम कुमार साव, मनोज, हिमांशु, प्रशांत, रजनीश, ऋषभ आदि लोग शामिल रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.