नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देशभर में बैंकिंग प्रणाली से जुड़ी कई तरह की शिकायतें बढ़ रही हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि बुजुर्गों को बैंकों में पेंशन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें एक तरफ केवाईसी अपडेट कराने से लेकर अन्य तरह की समस्याएं आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ बैंकों द्वारा जमा और निकासी के अतिरिक्त दी जाने वाली सेवाओं (पैरा बैंकिंग) में भी ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है। यही कारण है कि एक वित्तीय वर्ष के दौरान पेंशन से जुड़ी शिकायतों में 39.5 फीसदी और पैरा बैंकिंग से जुड़े मामलों में 57 फीसदी से अधिक वृद्धि हुई हैं। यही नहीं, कर्ज और अग्रिम कर्ज के मामलों में भी ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है। हाल ही में आरबीआई द्वारा एकीकृत लोकपाल योजना के तहत वित्त वर्ष 23-24 में दर्ज और निपटाई गई शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.