एटा, दिसम्बर 16 -- एटा। पांच दिवसीय सप्ताह, अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को को-ऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। बैंक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर बेज धारण किया। को-ऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सहायक मंत्री जितेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि एसोसिएशन से समझौते के बाद भी पांच दिवसीय सप्ताह शुरू न किया जाना दुभाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अभियान जोर पकड़ रहा है और 30 दिसंबर को हर जिले में बैंक शाखाओं पर प्रदर्शन किए जायेगा। अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार निरंकुश होती जा रही है। बीमा में 100 प्रतिशत एफडीआई, पुरानी पेंशन बहाली न होना, श्रम कानूनों को समाप्त कर संगठनों से बात किए बगैर चार नई लेबर संहिताओं को लागू किया जाना, जबरन बिजली का निजीकरण और आंदोलन करने पर एस्मा लगाया जाना इसके प्रत्य...