फतेहपुर, जनवरी 21 -- फतेहपुर। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ पवन कुमार मीना में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर में अध्यनरत दिव्यांग छात्र छात्राओं का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण रोस्टर बनाकर करने के निर्देश दिए। सुगम्य भारत अभियान के तहत सरकारी गैर सरकारी भवनों व बैंकों को भी निर्देश दिया। उन्होंने प्रबन्धक लीड बैंक अधिकारी से कहा कि दिव्यांगो की सहायता के लिए सहायक उपलब्ध कराया जाए। यहां डीपीआरओ, एलडीएम समेत अधिकारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...