मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर एकदिवसीय हड़ताल का असर मंगलवार को आम जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के राष्ट्रीय अवकाश और उसके अगले दिन 27 जनवरी को बैंक यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बैंकों में ताले लटके रहे और एटीएम संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। बैंकिग सेवा प्रभावित होने से लोगों के चेक अटके रहे। ऑल इण्डिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि हड़ताल के कारण जिले में 5 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। विगत तीन दिनों से लगातार बैंक अवकाश के कारण अधिकांश एटीएम खाली हो गए, जिससे ग्राहक निजी बैंकों की एटीएम का चक्कर लगाते रहे। हालांकि, लोड बढ़ने से वहां भी मायूसी हाथ लगी। सार्वजनिक क्षेत्रों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.