गंगापार, जनवरी 27 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से कर्मचारियों के लिए पांच कार्य दिवसीय सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है जिसका असर फूलपुर में भी रहा। यूएफबीयू के आह्वान पर फूलपुर में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक आदि शाखाएं मंगलवार को बंद रहीं। शाखा से लेनदेन के लिए आए उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ लगी और उन्हें बिना लेनदेन किए ही वापस लौटना पड़ा। बैंक बंदी का आज तीसरा दिन था। रविवार और सोमवार को छुट्टी होने के कारण आज बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंचे थे लेकिन हड़ताल की वजह से लेनदेन नहीं हो सका। मिनी बैंक और ग्राहक सेवा केंद्र भी आज बंद रहे। हालांकि डिजिटल बैंकिंग शुरू रहने से ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली। इस देशव्यापी हड़ताल मे...