नतिन कौशिक, फरवरी 12 -- केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज (गुरुवार) को ट्रेड यूनियन ने हड़ताल की। बैंककर्मियों समेत इन यूनियन से जुड़े सभी लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। इस दौरान बैंकों में लेनदेन का काम ठप रहा। वहीं कई औद्योगिक इकाइयों का पहिया भी प्रभावित हुआ। ऑल इंडिया सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। इसमें बैंककर्मी, बीमाक्षेत्र समेत कई ट्रेड यूनियन शामिल हुई। ऐसे में गाजियाबाद में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला है। गाजियाबाद की बैंक शाखाओं में कार्यरत करीब आठ हजार कर्मीचारी इस हड़ताल में शामिल हुए। बैंकों में सुबह से ही लेनदेन नहीं हुआ है। हालांकि कुछ बैंक शाखाएं खुली मिली, लेकिन उनमें लेनदेन को छोड़कर अन्य सामान्य कार्य किए गए।लेनदेन के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत वहीं, कुछ शाखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.