बरेली, फरवरी 21 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत शुक्रवार को उपायुक्त उद्योग कार्यालय परिसर में वृहद क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लाभार्थियों को परियोजना लगाने के लिए विभिन्न बैंको द्वारा चेक का वितरण और विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण डीएम अविनाश सिंह ने किया। शासन द्वारा क्रेडिट कैंप में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत 117 लाभार्थियों को ऋण वितरण कराने के निर्देश दिये गये। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 2323 से अधिक लाभार्थियों को ऋण दिया जा चुका है। कैंप में बैंकों की ओर से तमाम शिविर भी लगाए गए। जिनका भ्रमण डीएम ने किया वहीं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...