मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी। इसमें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना की समीक्षा हुई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बैंकवार स्वीकृति एवं व्यय की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का सख्त निर्देश दिया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इस योजना का प्राप्त लक्ष्य 610 के विरुद्ध अबतक विभिन्न बैंकों द्वारा 424 ऋण स्वीकृत किया गया है। 303 लाभुकों को ऋण वितरित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बैंक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.