मथुरा, जनवरी 28 -- मथुरा, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के तत्वावधान में सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लम्बित मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल की। सौंख अड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर प्रदर्शन किया और सभी से एकजुट रहने की अपील की। वहीं बैंक कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और खाताधरकों से सहयोग की अपील की। बारिश के बाद भी एकजुटता दिखी। सरकार की टाल-मटोल की नीति जिसके चलते लिखित समझौता भी लागू नहीं होने आक्रोश का इजहार किया। हड़ताल के चलते करीब 200 करोड़ का लेनदेन अटका। पैसे निकालने एवं जमा करने पहुंचे खाताधारक बैरंग लौटे। मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल से मथुरा जनपद के बैंकों में भी पूर्ण हड़ताल रही। अपनी अपनी बैंक शाखाओं को बंद कर सभी अधिकारी -कर्मचारियों ने चौकी बाग बहादुर स्थ...