चंदौली, फरवरी 13 -- पीडीडीयू नगर। जिले में गुरुवार को बैंकों की हड़ताल को लेकर उहापोह की स्थिति रही। सुबह बैंक खुले और अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे। लेकिन कई बैंकों पर बाहर से दोपहर तक गेट बंद होने से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं ज्यादातर बैंकों में गुरुवार को कामकाज सामान्य रहा। पीडीडीयू नगर के इंडियन बैंक का चैनल दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। वहां मौजूद ग्राहक बाहर खड़े नजर आए। हालांकि बाद में कामकाज सामान्य हो गया। वहीं बगल में सेंट्रल बैंक सहित अन्य बैंकों में कार्य चलता रहा। जिले में विभिन्न बैंकों की करीब 166 शाखाएं और 119 एटीएम संचालित है। एटीएम पर भी बहुत भीड़ नहीं दिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...