आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले में युवा उद्यमी योजना कि तहत दो हजार युवाओं को उद्यमी बनाया जाना है। इसके लिए शासन की तरफ से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन बैंकों की शिथिलता के चलते योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। अब तक कुल 11 सौ लाभार्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है। इनमें 116 लाभार्थियों का बैंक से रोजगार के लिए लोन स्वीकृत हुआ है। शासन की तरफ से युवाओं को रोजगार देने के लिए तत्पर है। उन्हें रोजगार के लिए शासन की तरफ से ऋण उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन बैंकों की तरफ से अभ्यर्थियों द्वारा सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद भी बैंक अधिकारी लोन स्वीकृत नहीं कर रहे हैं। युवा बैंकों और उद्योग विभाग कार्यालय का चक्कर काट रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.