अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी योजनाओं में ऋण वितरण की तस्वीर बैंकों की लापरवाही के कारण धुंधली दिखाई देने लगी है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है। बैंकों की उदासीनता व लापरवाही के कारण आवेदक निराश लौट रहे हैं। बैंक धड़ाधड़ आवेदन निरस्त कर रहे हैं। निजी से लेकर सरकारी बैंक मनमानी पर उतर आए हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति में सवा तीन माह का समय बचा, लेकिन आधा दर्जन बैंकों ने लोन देने का खाता नहीं खोल पाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में पांच लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। इसमें एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, उज्जजीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक व यश बैंक ने एक भी लोन नहीं दिया है। योजना में 2...