जौनपुर, जून 25 -- जौनपुर,संवाददाता। नगर के बैंकर्स कालोनी के लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही पहल की है। विकास समिति कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष डॉ.सत्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तय किया गया कि मोहल्ले के चप्पे पर सीसी कैमरा लगवाया जाएगा। बैठक की शुरुआत में पहलगाम एवं अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कॉलोनी के डॉ. राधेश्याम सिंह,सूर्यकुमार मिश्र तथा विजय कुमार श्रीवास्तव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। विकास समिति के सचिव रजनीश श्रीवास्तव ने कॉलोनी में कराए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति के कोषाध्यक्ष ने आय - व्यय विवरण प्रस्तुत किया। पुष्टि आय -व्यय निरीक्षक नरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। जनार्दन सिंह के प्रयास से समिति को आर्थिक सहयोगार्थ यूनिवर्सल सोलर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.