वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। बैंक ऑफ इंडिया वाराणसी अंचल ने रविवार को कोइराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में इंडोर खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया। समारोह का शुभारंभ आंचलिक प्रबंधक शशिकांत प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि हमारे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को विकसित करने में मदद करते हैं। प्रतियोगिता में बैंकरों ने शतरंज, बैडमिंटन, कैरम, टेबल टेनिस में प्रतिभाएं दिखाईं। तो उनके बच्चों ने चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, गुब्बारे फोड़ना, सबसे तेज गेंद संग्रह प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...