कानपुर, फरवरी 21 -- चकेरी। गोविंदनगर में साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर एक टीवी मैकेनिक को फोन किया। इसके बाद पुराने बैंक ऐप की जगह नया बैंक ऐप भेजने के बहाने उनके मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से चार लाख रुपये पार हो गए। पीड़ित ने साइबर सेल समेत गोविंदनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। गोविंदनगर के एच ब्लॉक निवासी विजय श्रीवास्तव टीवी मैकेनिक हैं। विजय के अनुसार, 31 जनवरी को बैंक एप के जरिए आनलाइन पेमेंट करने की कई बार कोशिश कर रहे थे, लेकिन नहीं हुआ। इसी बीच एक अंजान नंबर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि आपका ऐप पुराना हो गया है इसलिए कोई लेन-देन नहीं हो पाएगा। आरोपित ने नया ऐप भेजने का झांसा देकर उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद ही वि...