कानपुर, फरवरी 16 -- चकेरी। रेलबाजार में किराया देने के दौरान बैंककर्मी से पर्स लूटने वाले ई-ऑटो चालक समेत उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से ऑटो समेत रकम समेत पर्स में अन्य सामान बरामद किया है। रेलबाजार थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तीन फरवरी को सतबरी निवासी बैंककर्मी आशीष कुमार बैंक के काम से रावतपुर से ई-ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी टाटमिल चौराहे में ऑटो से उतरते ही किराया देने के दौरान चालक पर्स लूटकर भाग निकला था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित चालक को सीओडी पुल के नीचे से उसके एक साथी के साथ पकड़ा गया है। ई-ऑटो चालक नवाबगंज निवासी करन वाल्मीकि और उसके साथी जालौन निवासी विकल के पास से चोरी का माल बरामद किया है। करन पर पहले से चोरी, मारपीट, लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। वह न...