मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- मेहसी निसं। नगर पंचायत मेहसी के वार्ड नम्बर 3 के पूर्व वार्ड पार्षद मुरारी शरण के बड़े पुत्र आशीष प्रियदर्शी का शव घर पहुंचते पूरे गांव में कोहराम मच गया। मोतिहारी जाने के क्रम मं पिपरा कोठी ओवर ब्रिज पर कुहासा के कारण बाइक ट्रक से टकरा गयी। इसके कारण उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी। मृतक की पत्नी सोनिया राज रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। मृतक को दो पुत्र शिवांश 10 वर्ष , अमय 7 वर्ष है। पुत्र शिवांश व मृतक के पिता मुरारी शरण का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...