कोडरमा, फरवरी 11 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बैंककर्मी 12 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल ऑल सेंट्रल ट्रेड यूनियन कैंपेन कमेटी के आह्वान पर की जा रही है, जिसमें कोडरमा जिले के बैंककर्मी भी शामिल होंगे। बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, हजारीबाग जोन के सचिव शिवशंकर वर्णवाल ने बताया कि जिले की लगभग 50 राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं और एटीएम सेवाओं पर हड़ताल का सीधा असर देखने को मिलेगा। बैंककर्मियों की प्रमुख मांगों में चारों नए लेबर कोड को रद्द करना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, बैंकों में आउटसोर्सिंग प्रक्रिया पर रोक लगाना और बड़े कॉरपोरेट कर्जदारों से लंबित एनपीए की सख्त वसूली शामिल है। हड़ताल के बाद 13 फरवरी को बैंक सामान्य रूप से कार्य करेंगे, जबकि 14 फरवरी को दूसरा शनिवार और 15 फरवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.