नवादा, मार्च 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैंककर्मी 23 से 25 मार्च तक दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। सभी अपनी नौकरी की असुरक्षा का विरोध जताएंगे। इसके अलावा सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती व सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग का समर्थन किया जाएगा। इसके अलावा बैंकिंग उद्योग में प्रति सप्ताह 05 दिन कार्य दिवस के कार्यान्वयन पर भी सभी का जोर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के सदस्य सह ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन नवादा इकाई के सौरव कुमार तथा ऑल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स ऐसोसिएशन के नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इन मांगों और मुद्दों को लेकर 23 मार्च की मध्य रात्रि से 25 मार्च रात्रि तक 02 दिनों यानी 48 घंटे की लगातार हड़ताल के साथ आंदोलनात्मक कार्यक्रम आहूत किए जाएंगे। नेताद्वय ने बताया कि मुख्यत: मांगें यह हैं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.