हजारीबाग, नवम्बर 4 -- चौपारण, प्रतिनिधि । उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेढ़ना में मंगलवार को कल्याण विभाग से प्राप्त साइकिलों का वितरण बच्चों के बीच किया गया। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राकेश कुमार व झापा मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह शामिल हुए। जिप सदस्य ने कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई साइकिलें छात्रों को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करेंगी। बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा के प्रति रुझान भी बढ़ेगा। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि यह कदम बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सरकार के इस पहल की सराहना की। स्कूल के प्राचार्य श्रीकान्त कुमार शेखर कहा कि साइकिल मिलने से न केवल उनका समय बचेगा बल्कि वे पढ़ाई पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। मौके पर समाज...