रांची, जनवरी 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो में आठ जनवरी की सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों के लिए नि:शुल्क जांच सहित स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पांच जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में दिन के 12 बजे से प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सीएचसी प्रभारी डॉ सुमन एक्का ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...