रांची, जून 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के मां दुर्गा मंदिर, बारीडीह, जरिया और बेड़ो समेत कई गांवों में बंग समुदाय और अन्य लोगों ने शुक्रवार को मां विपत्तारिणी की पूजा अर्चना की। यह पूजा सुहागिन महिलाएं अपने पति, संतान और पूरे परिवार के कल्याण के लिए करतीं हैं। रथयात्रा के बाद जो पहला मंगलवार या शनिवार पड़ता है उसी दिन यह पूजा करने की परंपरा है। मां विपत्तारिणी को मां दुर्गा का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि संकट और विपदाओं से मां दुर्गा अपने इस स्वरूप में भक्तों की रक्षा करती हैं। मां की पूजा के लिए फूल, फल, पान पत्ता, दूब घास, सुपारी और मिष्ठान प्रत्येक 13 की संख्या में चढ़ाया जाता है। वहीं पूजा संपन्न होने के बाद, परिवार के सभी सदस्यों ने 13 बंधन वाला लाल रंग का धागा अपनी कलाई या बांह में बांधा। इन धागों के साथ (दूब) घास भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.