रांची, फरवरी 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। केंद्रीय पड़हा संचालन समिति ट्रस्ट झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, 12 और 21 पड़हा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. विश्वनाथ भगत की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। बेड़ो के बारीडीह जतराटांड़ स्थित केंद्रीय पड़हा भवन में ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व. विश्वनाथ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्व. विश्वनाथ भगत की पत्नी और केंद्रीय पड़हा संचालन समिति ट्रस्ट की संरक्षक नीलमणि भगत ने कहा कि स्व. भगत के बताए मार्ग पर चलकर क्रांति लाना है। केंद्रीय संचालन समिति के सचिव धनंजय कुमार राय ने कहा कि स्व. विश्वनाथ भगत हमारे समाज और झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के अगुआ थे। झारखंड आंदोलनकारी और समिति के उपाध्यक्ष भौवा उरांव ने कहा कि हमें अलग राज्य के संघर्ष के मूल्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.