रांची, दिसम्बर 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर ब्लॉक क्वार्टर के पास अज्ञात मारुति वैन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार इटकी थाना क्षेत्र के हरमू सालोटोली गांव निवासी घायल हो गया। घटना मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे की है। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी बेड़ो पहुंचाया, जहां डॉ सुनील जॉर्ज कंडुलना ने गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया। घायल धीरज ने बताया कि वह खुखरा से अपने घर जा रहा था रास्ते में रांची की ओर से आ रही मारुति वैन ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर बेड़ो थाना पुलिस के एएसआई अक्षय कुमार सिंह बेड़ो सीएचसी पहुंचे। वहीं बेड़ो पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने लाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...