रांची, जनवरी 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। नए साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को बेड़ो थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर किया गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पहली सड़क दुर्घटना गुरुवार की शाम करीब पांच से छह बजे के बीच फोर लेन रांची- गुमला मुख्य मार्ग पर जामटोली रोड बाईपास के समीप हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बेड़ो निवासी 47 वर्षीय जीतू महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ मेघा भगत ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.