रांची, अक्टूबर 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राजा मुर्गा फॉर्म हाउस के पास सड़क के किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खोलने से पीछे से आ रहा ऑटो टकराकर सड़क पर पलट गया। इससे ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे की है। सभी घायलों को ऑटो चालक ने ऑटो को सीधा कर बेड़ो सीएचसी पहुंचाया। घायलों में महेश सिंह गांव खरका भरनो, शीला बेक घाघरा, मुनी कुमारी वनटोली भरनो, रंजीता कुमारी, अंजू कुमारी, मिस्का कुमारी, हडरी टोली झिको चट्टी, थाना भंडरा, नीतू मुंडा कोकड़े घाघरा बेड़ो और अरविंद उरांव कठरटोली बेड़ो निवासी शामिल हैं। सभी का प्राथमिक उपचार डॉ पल्लवी ने किया। वहीं गंभीर रूप से घायल महेश सिंह, रंजीता कुमारी, अंजू कुमारी और अरविंद उरांव को रिम्स रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि सभी बेड़ो चौक से ऑटो से जा रहे थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.