रांची, जनवरी 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बेड़ो पंचायत की मुखिया सुशांति भगत और उनके पति सुशील भगत को अंग वस्त्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। मुखिया ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होने को अपने लिए गर्व की बात बताया। कार्यक्रम में झारखंड के रांची, लातेहार, चतरा, पलामू और कोडरमा से एक-एक मुखिया शामिल हुए। साथ ही पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार की ओर से नोडल पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.