रांची, दिसम्बर 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बेड़ो के प्रांगण में शुक्रवार को वीर बाल दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार द्वारा गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की तस्वीर पर दीप जलाकर और वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने कहा कि देश हमें सब कुछ देता है, हमें भी देश को कुछ देना सीखना चाहिए। इस भाव को गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने सार्थक किया था, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पण कर दिया। उनके अद्भुत बलिदान, साहस और अटूट आस्था को स्मरण कर अपने जीवन में राष्ट्रभक्ति और अपने धर्म की रक्षा करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों के बीच चित्रकला, निबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.