रांची, अक्टूबर 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विजयादशमी का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। गुरुवार को दशहरा पर्व परंपरागत तरीके से रावण दहन के साथ मनाया गया। श्रीश्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा महादानी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन का आयोजन किया गया। इस वर्ष 50 फीट का आकर्षक रावण का पुतला बनाया गया था। मौसम की चुनौती के बावजूद रावण दहन देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समिति द्वारा की गई आकर्षक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। अतिथियों द्वारा पुतला में आग लगाते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इस दौरान विजयादशमी पर सुहागिनों ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पर्व मनाया। इससे पहले, नवमी की रात में डांडिया नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं मांडर विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.