रांची, दिसम्बर 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। एकल अभियान बेड़ो संच के पूर्व संच प्रमुख सहेदा गांव निवासी 60 वर्षीय वर्तमान सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आचार्य और पांच प्रमुख सहित पद पर रहते हुए 20 वर्षों तक अपना सेवा एकल अभियान को दिया। उनके निधन पर संच अध्यक्ष डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, एकल अभियान बेड़ो के वरिष्ठ सदस्य और संरक्षक वाणी कुमार राय, संस्कार प्रमुख मुकेश कुमार राय, साधन कुमार राय, रंजीत खत्री, विकास कुमार सिंह, गंदूर गोप, भीखा उरांव, रवीन्द्र वर्मा, उमेश महतो, सौरभ तिवारी, धनंजय महतो, ईश्वर महतो और संच प्रमुख सुषमा देवी समेत सभी आचार्यों ने गहरा शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...