रांची, जून 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों ईंटाचिल्द्री और चनकोपी गांव में पारंपरिक रथयात्रा आस्था, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। प्रखंड के दोनों स्थलों में शुक्रवार की सुबह पांच बजे तीनों विग्रह की विशेष पूजा और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का दरवाजा खोल दिया गया। ईंटाचिल्द्री में धार्मिक अनुष्ठान पंडित पंचम नारायण पांडेय और पुजारी लाल इसकलैप नाथ शाहदेव की अगुवाई में सेवईत लाल गोकुल नाथ शाहदेव और लाल मोहननाथ शाहदेव ने किया। वहीं चनकोपी ठाकुरबाड़ी मंदिर में पुजारी कलीन्द्र मिश्र, पुरोहित बालमुकुंद मिश्र, रामवृक्ष मिश्र और लाल शाहदेव की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस दौरान दोनों स्थलों पर रथ मेले का आयोजन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.