शामली, जुलाई 18 -- हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा जा रहा एक कांवड़ियां यमुना पुल के पास बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा के चरखी दादरी निवासी कांवड़ियां रवि पवित्र गंगाजल लेकर कैराना से यमुना पुल के रास्ते पानीपत की ओर जा रहा था। यमुना पुल के पास कांवड़ियां अचानक बेहोश होकर गिर गया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांवड़िये की जांच की तथा एंबुलेंस के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर उपचार के बाद उसे दोपहर करीब दो बजे डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर विकास चंद ने बताया कि कांवड़िये को कमजोरी व थकान के कारण चक्कर आ गए थे। अब उसकी हालत ठीक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...