एक संवाददाता, फरवरी 6 -- बिहार के सहरसा जिले में बरियाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन शिविर के दौरान एक महिला के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत एक अन्य स्वास्थ्यकर्मी के विरुद्ध पीड़िता के परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 31 जनवरी को एक महिला बरियाही अस्पताल में आयोजित परिवार नियोजन शिविर में ऑपरेशन कराने पहुंची थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत महिला का ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद जब बेहोशी की हालत में महिला को बेड पर ले जाया जा रहा था, उसी दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके गुप्ता एवं एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी अरुण ठाकुर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने थान...