मेरठ, दिसम्बर 9 -- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिला। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...