देवघर, दिसम्बर 2 -- सारठ, प्रतिनिधि। अंचल के फुलचुवां पंचायत अंतर्गत बेहरा गांव में नवनिर्मित मां वैष्णवी काली मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को तीन दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया। इस बाबत समिति सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत बुधवार को भव्य व आकर्षक कलश शोभायात्रा के साथ होगी। उसके बाद योग्य पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया जाएगा। उसमें तीन दिनों तक चंडीपाठ, संध्या आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रत्येक दिन शाम को ज्ञानवापी बनारस के कथा वाचक पंडित महेंद्र शास्त्री द्वारा झांकी के साथ संगीतमय श्रीरामकथा वाचन किया जाएगा। बताया गया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर...