शामली, मई 16 -- बिडौली सादात में पीर बेहराम शाह के मजार पर ज्येष्ट माह की पहली जुमेरात को जायरीनों की भीड़ उमड़ी। रात में मुकाबला ए कव्वाली में लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। पीर बेहराम शाह की मजार पर प्रतिवर्ष, इस महीने के चारो जुमेरात को मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमे कई प्रदेशों के सैंकड़ों अकीदत मंद आकर अपनी मुरादे मांगते हैं। बृहस्पतिवार को साल का पहला मेला लगा। जिसमे कई प्रदेशों के जायरीनों ने मेले में शिरकत कर मजार की जियारत कर चादर चढ़ाई मन्नत मांगी। दरगाह के सज्जादा नशी ने बताया कि ज्एष्ठ माह की पहली जुमेरात से पीर बेहराम शाह के मजार पर सैकड़ों वर्षों से मेला लगता आ रहा है। यह मेला इस महीने की चारों जुमेरात को आयोजित होगा। मेले में रात के समय सूफी गुलाम साबिर व साबरी आरिफ की टीम के बीच रोचक मुकाबला ए कव्वाली हुआ, जिसमे गांव सहित क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.