लखनऊ, सितम्बर 20 -- पर्यटन विभाग अयोध्या में 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2025 को भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारियों में जुटा है। दीपोत्सव में प्रतिदिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शो आयोजित होंगे। इस अवसर पर मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन व लेजर शो का भव्य प्रदर्शन होगा। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव-2025 में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की झलक आधुनिक तकनीक से साकार की जाएगी। पूरे नगर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। सरयू घाटों पर 26 लाख से अधिक दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। देश-विदेश से आए आगंतुक इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन, लेजर शो और लाइव आर्टिस्ट परफॉर्मेंस के जरिए आयोजन को भव्यता प्रदान की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.